केदारनाथ के पट खुले, 4धाम यात्रा शुरू

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। देवभूमि उत्तराखंड के चार धामों में 11 वें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू हो गई है। बाबा केदार की उत्सव डोली रविवार दोपहर ही ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर से श्री केदारनाथ मंदिर पहुंच गई थी। सोमवार सुबह से मंदिर में विधि विधान से भगवान केदारनाथ की पूजा अर्चना शुरू हो गई। इस अवसर पर रावल भीमाशंकर लिंग ने श्रद्धालुओं ने श्री केदारनाथ मंदिर के बारे में बताया। उन्होंने मंदिर के महत्व, मान्यता और परंपरा की जानकारी दी।

इसके बाद शुभ मुहूर्त सुबह सात बजे रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग तथा श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह की उपस्थिति में मंदिर के कपाट खोल दिए गए। राज्यपाल डॉ. केके पॉल ने भी श्रीकेदारनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। कपाट खुलने के दौरान पूरी केदारनगरी जय बाबा केदार और जय भोले भंडारी के जयकारों से गूंज उठी।

श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ से देश और विश्व की शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान देशभर से आए यात्री दर्शनों के लिए कतार में लगे रहे। यात्रियों के गौरीकुंड से पैदल मार्ग से होते हुए केदारपुरी पहुंचने का सिलसिला जारी है। वहीं सुबह नौ बजे फाटा, मस्ता, गुप्तकाशी सहित अन्य हेलीपैडों से हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरना शुरू करेंगे। राज्यपाल डॉ. केके पॉल ने इस बार सभी हेलीकॉप्टर कंपनियों का किराया एक समान 7000 रुपये तय कर दिया है। वहीं एक तरफ का किराया 3500 रुपये होगा।
आप हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!