इंदौर में रात 2 बजे चल रही थी रईसों की रेव पार्टी

इंदौर। देवास नाका स्थित फैशन बार में रईसों की रेवपार्टी पकड़ी गई है। इसमें इंदौर के कई ऐसे रईस दबोचे गए हैं, जिनके नाम उजागर करने में पुलिस को भी पसीने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फैशन बार एक रेस्टोरेंट के तौर पर दर्ज है, जबकि यहां पब संचालित हो रहा था। जब पुलिस मौके पर पहुंची इस रेवपार्टी में कई लड़कियां अर्धनग्न ​होकर डांस कर रहीं थीं। जाम पर जाम झलक रहे थे। 

रात की करीब दो बजे देवास के नाका स्थित फैशन बार में रईसजादों की पार्टी चल रही थी। पब में लड़के-लड़कियां बेसुध होकर नाच रहे थे। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को लगी, पुलिस ने मौके पर छापा मारा। जैसे ही पुलिस बार में पहुंची, तो नजारा देख कर वह खुद भी हैरान रह गई। पुलिस को देख यहां भगदड़ मच गई। कुछ कोनों में छुपने लगे तो कुछ भागने लगे। पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। बार संचालक को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ की जा रही है। रेस्टोरेंट के नाम पर ये पब अवैध रूप से चलाया जा रहा था। 

आपको बता दें कि पुलिस को बार-बार शिकायतें मिल रही थी कि देर रात तक इसी तरह से बार खुला रहता है। बार में कपल एंट्री 1500 रुपये में होती है। रईसजादों की खूब मस्ती होती है। देर रात तक चलने वाले इन बार के चलते लोगों को परेशानी होती है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने ये कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने यहां पकड़े गए रईसों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!