मप्र वनविभाग की तबादला सूची 18/05/2016

भोपाल। राज्य शासन ने आज बुधवार को वन विभाग के दो अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए कुल 13 SAS अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं। मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन अधिकारियों में 

  1. अभय कुमार जैन अपर प्रधान मुख्य वन रक्षक (कैंपा) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक भोपाल से अपर प्रधान मुख्य वन रक्षक (मानव संसाधन विकास) कार्यालय भोपाल, 
  2. भानू प्रसाद गुप्ता अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम भोपाल (प्रतिनियुक्ति पर) से अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कैंपा कार्यालय प्रधाव मुख्य वन संरक्षक, भोपाल (प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए), 
  3. भरत कुमार शर्मा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कैंपा) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक भोपाल से अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम, भोपाल ( प्रतिनियुक्ति पर), 
  4. आलोक कुमार अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ( मानव संसाधन विकास) कार्यालय भोपाल से अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ( वन्य प्राणी) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक ( वन्य प्राणी) भोपाल, 
  5. कंचन देवी मुख्य वन संरक्षक / कार्यकारी संचालक, मप्र. राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल से मुख्य वन संरक्षक ग्वालियर वृत्त, 
  6. पंकज अग्रवाल मुख्य वन संरक्षक/ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मध्यप्रदेश शासन वन विभाग भोपाल से मुख्य वन संरक्षक ( अनुसंधान एवं विस्तार ) ग्वालियर, 
  7. आशीष कुमार वर्मा मुख्य वन संरक्षक नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण भोपाल ( प्रतिनियुक्ति पर) से मुख्य वन संरक्षक विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मध्यप्रदेश शासन वन विभाग भोपाल ( प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए), 
  8. ओपी तिवारी संयुक्त निदेशक कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला से वन संरक्षक राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर ( प्रतिनियुक्ति पर ), 
  9. आर. एस. सिकरवार वन संरक्षक ( अनुसंधान एवं विस्तार एवं लोकवानिकी) कार्यालय भोपाल  से वन संरक्षक मध्यप्रदेश प्रशासनिक राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल ( प्रतिनियुक्ति पर ), 
  10. के. एस. भदौरिया वन मंडलाधिकारी मंडला (उत्पादन) वन मंडल से उपसंचालक कान्हा प्रशासनिक टाइगर रिजर्व मंडला, 
  11. यमुना प्रसाद सिंह वन वन मंडलाधिकारी सीधी से वन मंडलाधिकारी धार, 
  12. पीजी फुलझेले वन मंडलाधिकारी खंडवा ( उत्पादन) वन मंडल से वन मंडलाधिकारी मंडला  ( उत्पादन) वन मंडल और 
  13. गौरव चौधरी वनमंडलाधिकारी धार से  वनमंडलाधिकारी तबादला किया गया है। 


दो अधिकारी पदोन्नत 
राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के दो अन्य अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए नवीन पदस्थापना प्रदान की है। जिसमें आर.एस. मूर्ती मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) भोपाल से अपर प्रधान मुख्य संरक्षक, मप्र. राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल (प्रतिनियुक्ति पर) और राजेश कुमार मुख्य वन संरक्षक ग्वालियर वृत्त  से अपर प्रधान मुख्य संरक्षक, मप्र. राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल (प्रतिनियुक्ति पर) पदोन्नत किया गया है।
आप हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !