सिंहस्थ शौचालय घोटाला: एडिशनल कमिश्नर के वित्तीय अधिकार छीने | kumbhmela 2016

Updesh Awasthee
भोपाल। सिंहस्थ के दौरान उज्जैन में शौचालय निर्माण और पेयजल प्रदाय के लिए की गई व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद नगरीय विकास विभाग ने उज्जैन नगर निगम में पदस्थ एडिशनल कमिश्नर विशाल सिंह चौहान से वित्तीय अधिकार छीन लिए हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी चौहान के काम आशीष सिंह को सौंपे गए हैं।

निगम में पदस्थ एडिशनल कमिश्नर चौहान को हटाने के लिए उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्य सचिव अंटोनी डिसा से चर्चा की थी। इसके बाद सीएस डिसा ने नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव मलय श्रीवास्तव को इस संबंध में कार्यवाही शुरू करने के लिए कहा। सीएस के निर्देश के बाद एडिशनल कमिश्नर चौहान के काम छीन लिए गए हैं।

उनके वित्तीय अधिकार कम करते हुए शौैचालय और पेयजल व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारी आशीष सिंह को सौंपी गई है। गौरतलब है कि चौहान की देखरेख में बनाए गए शौचालय घटिया स्तर के निकले हैं। साथ ही लक्ष्य के मुताबिक शौचालयों का निर्माण भी नहीं कराया जा सका है। इसी तरह की स्थिति पेयजल प्रदाय के मामले में भी सामने आई है। इससे साधु संतों को होने वाली दिक्कत की जानकारी प्रभारी मंत्री तक पहुंची थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!