सस्ता होने वाला है HOME LOAN

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। अगर आप होम लोन या कंज्यूमर लोन की भारी ईएमआई के बोझ से परेशान हैं तो जल्द ही आपको बड़ी राहत मिल सकती है। आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी में तो कर्ज सस्ता होने की उम्मीद है ही, केंद्र ने बैंकों से अपनी तरफ से भी कर्ज सस्ता करने को कहा है।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय की दलील है कि बैंक कर्ज सस्ता होने का पूरा फायदा ग्राहकों को नहीं दे रहे हैं। आरबीआई की ब्याज दरें 1.25 फीसदी तक घटी हैं, जबकि बैंकों ने ब्याज दरों में सिर्फ 0.75 फीसदी तक ही कटौती की है। 

एसबीआई और एचडीएफसी ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने नए फॉर्मूले के आधार पर नया बेस रेट तय कर दिया है। आरबीआई ने बैंकों को 1 अप्रेल से मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड लेंडिंग रेट के आधार पर बेस रेट तय करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत बैंकों को अपने रेट में उसी वक्त कटौती करनी होती है, जब आरबीआई अपने प्रमुख रेट में कटौती करता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!