gravycart.com: खाने के पैकेट में निकला कंडोम

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। झारखंड राज्य के जमशेदपुर में आदित्यपुर निवासी एक महिला ने ऑनलाइन फूड सप्लाई करने वाली ग्रेवीकार्ट से पनीर चिली का ऑर्डर दिया। जब पैकेट आया और महिला ने उसे खोला तो उसमें पनीर चिली के साथ कंडोम भी पड़ा था। महिला ने इसकी खाना सप्लाई करने वाली रेस्टोरेंट के मैनेजर से की है।

महिला का कहना है कि उसने ग्रेवीकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय रूपेश को 205 रुपए का पेमेंट भी किया। उन्होंने बताया कि डिलीवरी ब्वॉय खाना देकर घर से बाहर निकला होगा कि उन्होंने खाने का पैकेट खोला और उस पैकेट में पनीर चिली के साथ कंडोम था।

मैनेजर ने बताया कि मैंने फोटो देखी है, खाने के सामान में कंडोम नजर आ रहा है लेकिन ऐसा कैसे हुआ, हमें हैरानी है। उन्होंने कहा कि खाना सिल्वर कंटेनर में पैक था, इतना गर्म होता है कि कंडोम जैसी कोई चीज गल जाएगी। उन्होंने बताया कि छह पीस स्प्रिंग दोसा का पार्सल भेजा गया था, जिसमें से चार पीस खा लिया गया था। इतना ही नहीं पनीर भी पैकेट में तीन पीस कम था। धनिया गारनिस की गई थी, वह भी नहीं दिखा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!