भोजपाल बिल्डर के सिविल इंजीनियर की संदिग्ध मौत

Updesh Awasthee
भोपाल। कोलार के कान्हाकुंज में रहने वाले एक सिविल इंजीनियर की लाश उन्हीं के घर में फांसी पर झूलती हुई मिली। पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है परंतु ना तो मौके से सुसाइड नोट मिला है और ना ही सुसाइड की कोई वजह सामने आई है। 

कोलार पुलिस के मुताबिक ईएम शशि पिता रामा नानू (62) निवासी एचएक्स 15 कान्हाकुंज फेस-1 में अपने परिवार के साथ रहते थे। मृतक शशि के भांजे सुनील कुमार ने बताया कि इनके परिवार में पत्नी समेत दो बेटे हैं। एक बेट इनके साथ रहता है और दूसरा बाहर। शनिवार रात को 9.30 बजे खाना खा कर सोने गए थे। परिवार में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है और ना ही किसी तरह की फाइनेशयली दिक्कत। अचानक हुए इस घटनाक्रम से परिवार के सभी सदस्य सदमे में हैं। मृतक शशि भोजपाल बिल्डर के यहां पिछले तीन साल से काम कर रहे थे। इसके पहले वह आकृति बिल्डर के यहां जॉब करते थे। कान्हाकुंज में वह किराए के मकान में पिछले तीन साल से रह रहे थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!