कॉलेज के दिनों में शरारती नहीं थे बाबूलाल: नजमा हेपतुल्ला ने बताया

Updesh Awasthee
भोपाल। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता के साथ नॉटी टच के बाद चर्चा में आए एमपी के होम मिनिस्टर बाबूलाल गौर के मामले में केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री डॉ. नजमा हेपतुल्ला ने दिलचस्प बयान दिया है। उन्होंने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि बाबूलाल गौर उनके साथ कॉलेज में पढ़ते थे, उन दिनों वे शरारती नहीं थे। 

डॉ नजमा हेपतुल्ला भोपाल में आयोजित महिला साहित्यकार सम्मेलन की एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल होने के लिए यहां आई थीं। इस दौरान एक पत्रकार ने महिला कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी के आरोप में घिरे एमपी के होम मिनिस्टर बाबूलाल गौर के बारे में उनसे प्रश्न पूछा। पहले तो डॉ. नजमा जवाब से बचती रहीं, फिर उन्होंने कहा कि वे उस घटना के बारे में कुछ नहीं जानती इसलिए कोई बयान नहीं दे सकती। अंत में उन्होंने कहा कि बाबूलाल गौर उनके साथ कॉलेज में पढ़ते थे उस वक्त वे शरारती नहीं थे। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज के दिनों में वे मेरे अच्छे दोस्त थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!