ग्वालियर में चलती ट्रेन के नीचे नीचे गिरी छात्रा, वेंडर ने बचाई जान

Updesh Awasthee
ग्वालियर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रविवार को उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया, जब ताज एक्सप्रेस में चढ़ रही रवीना यादव नाम की महिला यात्री का अचानक पैर फिसल गया जिससे वो नीचे गिर गई। इस दौरान ट्रेन के एक वेंडर गोलू ने महिला को पकड़ लिया जिससे उसकी जान बच गई। 

जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर निवासी रवीना को बीएड की परीक्षा देने के लिए भोपाल जाना था, इसके लिए वो झांसी तक जाने के लिए ताज एक्सप्रेस में बैठने के लिए पहुंची थी। लेट होने के कारण प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचने पर रवीना चलती ट्रेन में ही चढ़ने लगी, लेकिन इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वो प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरने लगी।

ये नजारा वहां मौजूद वेंडर गोलू ने देख लिया और उसने तुरंत महिला का हाथ पकड़ लिया, जिससे रवीना प्लेटफॉर्म की दीवार से चिपक गई। दिल दहला देने वाले इस नजारे को देख ट्रेन में बैठे यात्रियों ने फौरन चेन पुलिंग कर दी। इसके बाद रवीना को खींच कर ऊपर लाया गया।
कमाल की बात ये है कि इस पूरे घटनाक्रम में रवीना को खरोंच तक नहीं आई। घटना के बाद रवीना ताज एक्सप्रेस में ही बैठकर झांसी के लिए रवाना हुई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!