भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके से एक बुजुर्ग महिला के गले से चेन खींचकर भाग रहे बदमाश को आस-पास के लोगों ने पकड़कर खूब ठुकाई लगाई। शनिवार दोपहर बी न्यू, 45 गिरदवानी कालोनी निवासी कमला देवी पति चैतराम लखवानी अपने घर के पास साफ-सफाई कर रही थी उसी समय आरोपी मदन चौहान घर के पास पहुंचा और मौका देख गले से करीब डेढ़ तोला सोने की चैन को झपट कर भागने लगा।
कमला देवी शोर मचाकर उसके पीछे दौड़ लागाना शुरु कर दिया जिसे देखकर आस-पास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पीटना शुरु कर दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी अशोका गार्डन का रहने वाला है। वहीं पूछताछ में सामने आया है कि यह उसकी पहली वारदात है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।
