असल जिंदगी में डरपोक है आपका एंग्री यंग मैन

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता तथा पूर्व राज्य सभा सदस्य अमर सिंह का कहना है कि बॉलीवुड शहंशाह असल जिंदगी में काफी डरपोक किस्म के इंसान हैं।

एक रेडियो इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि फिल्मी परदे पर एंग्री यंग मैन की छवि रखने वाले अमिताभ दअसल, कानून से बहुत ज्यादा डरते हैं। अगर उन्हें इनकम टैक्स या किसी भी सरकारी विभाग से कोई छोटा सा भी नोटिस मिल जाए तो वे परेशान हो जाते हैं। अ‍मर सिंह ने पनामा पेपर लीक में अमिताभ बच्चन का नाम आने पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बयान दिया। 

गौरतलब है कि कुछ साल पहले तक अमर सिंह और अमिताभ बच्चन के परिवार में बेहद घनिष्ठता थी। अमर सिंह की वजह से ही अमिताभ बच्चन को उत्तर प्रदेश का ब्रांड एंबेसेडर जैसा रुतबा मिला हुआ था। यूपी में है दम, क्योंकि यहां अपराध है कम, जैसे विज्ञापन में भी अमर सिंह की वजह से ही अमिताभ बच्चन दिखे थे। कहा जाता है कि अमर सिंह की वजह से ही जया बच्चन को राज्यसभा भेजा गया था।

लेकिन राजनीतिक समीकरणों के चलते अमर सिंह और मुलायम सिंह के बीच दूरियां बढ़ती चली गईं और उन्होंने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ अपना अलग दल बनाने की कोशिश की। हालांकि ऐसा नही हो सका। अमर सिंह के समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद बच्चन परिवार से उनके रिश्ते काफी खराब हो गए और वो अब वो बच्चन के बारे में टिप्पणी करने से परहेज नही करते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!