महिला कर्मचारी को अकेले में बुलाता था पार्षदपुत्र

Updesh Awasthee
निवाड़ी/टीकमगढ़। नगर परिषद में कार्यरत एक विधवा व असहाय महिला कर्मचारी के द्वारा पूर्व पार्षद एवं वर्तमान पार्षद पुत्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। महिला तहरीर पर आरोपी व्यक्ति के विरूद्व पुलिस थाना निवाड़ी में मामला पंजीबद्व पुलिस विवेचना प्रारम्भ कर दी गई है। 

नगर निरीक्षक विनायक शुक्ला ने बताया कि नगर परिषद निवाड़ी में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी ने लिखित में आवेदन दिया कि वार्ड क्रमांक 5 के पूर्व पार्षद एवं पार्षद पुत्र गजेन्द्र राय के द्वारा गत 1 वर्ष से अनैतिक शारीरिक सम्बंध बनाये हेतु नाजायज रूप से एवं सम्बंध न बनाने पर परिषद की नौकरी से निकालवाने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।  

नगर निरीक्षक श्री शुक्ला ने बताया कि महिला कर्मचारी की रिपोर्ट पर आरोपी गजेन्द्र राय पुत्र लल्लन राय के खिलाफ धारा 354 (ए) भा.द.वि. का मामला पंजीबद्व कर लिया गया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक चन्द्रजीत यादव के द्वारा की जा रही है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!