लिव इन रिलेशन: पेंचकस घोंपे, गुप्तांग में आग लगा दी

Updesh Awasthee
बड़वानी। जिले में लिव इन रिलेशनशिप में रहते हुए एक मासूम बच्ची की मां बनी महिला को प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां महिला के प्रेमी ने डिलीवरी के महज 15 दिन बाद पेचकस से उसके शरीर में जगह-जगह कई वार किए और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में आग लगा दी।

प्रेमी की इस करतूत के बाद महिला अपनी जान बचाने के लिए दुधमुंही बच्ची को घर में अकेला छोड़कर भाग गई। बाहर महिला को इस हाल में देखकर खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति ने अपने परिवार की महिला सदस्यों को बुलाकर उसकी मदद की। 

मामला जिले के जुलवानिया पुलिस चौकी के तहत आने वाले ग्राम कादवी का है। यहां रहने वाली महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक दिन बाद उसके लिव इन पार्टनर को गिरफ्तार कर उसे राजपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसके शरीर पर आरोपी के दिए जख्म साफतौर पर नजर आ रहे है। उसके लिए एक कदम भी चलना मुश्किल हो रहा है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी की पहली शादी ग्राम जामटी में हुई थी। डेढ़ साल पहले पति की मौत के बाद वह अपनी मर्जी से आरोपी के साथ रह रही थी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!