दोस्त के साथ कलियासोत गई इंजीनियरिंग छात्रा की मौत

Updesh Awasthee
भोपाल। कलियासोत डेम के पास पर कार पलटने से ओरिएंटल इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसके साथी इंजीनियरिंग छात्र की हालत नाजुक बताई जाती है। हादसा मंगलवार रात डेम के 13 गेट से वाल्मी पहाड़ी के बीच एक तीखे मोड़ पर हुआ।

चूना भट्टी पुलिस के मुताबिक रायसेन रोड स्थित केपीटल पेट्रोल पंप के पीछे भगवान इन्कलेव में रहने वाली राशि पुत्री सतीश दुबे(20) ओरिएंटल इंजीनियरिंग कॉलेज में बीई तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह मंगलवार रात अपने साथी ऐश्वर्य वर्मा के साथ आई-20 कार क्रमांक एमपी-04-सीएफ-4996 से कलियासोत डेम तरफ गई थी। दोनों वहां से वापस शाहपुरा की तरफ लौट रहे थे। उनकी कार रात करीब 7:45 बजे कलियासोत डेम पर लगे 13 गेट के आगे वाल्मी पहाड़ी के किनारे से गुजर रही थी, तभी रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।

कार का गेट, कांच तोड़कर बाहर निकाला
घटना की सूचना मिलते ही चूना भट्टी की वेन और डायल-100 मोबाइल मौके पर पहुंची। बस इंक्सपेक्टर एचएल तिवारी ने बताया कि कार पलटने से बुरी तरह घायल दोनों लोग कार में फंस गए थे। कार का साइड को गेट और कांच तोड़कर पहले छात्रा को निकालकर पिकअप से और छात्र को डायल-100 से बंसल अस्पताल लाया गया। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने राशि को मृत घोषित कर दिया। ऐश्वर्य गंभीर हालत में भर्ती है।

साथ कोचिंग जाते थे
सोनागिरी निवासी ऐश्वर्य पुत्र भानुप्रताप वर्मा(21) राजीवगांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीई तृतीय वर्ष का छात्र है। दोनों शाम 7 से 9 बजे तक एमपी नगर स्थित एक कोचिंग क्लास में साथ पढ़ने जाते थे। राशि के पिता सतीश दुबे एमपी रूरल रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी में सिविल इंजीनियर है, जबकि ऐश्वर्य के पिता भानुप्रताप वर्मा फूड कार्पोरेशन में एजीएम हैं। घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन और साथी छात्र बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!