शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस में कम किराए पर सफर करना है तो...

Updesh Awasthee
भोपाल। यदि आप शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस में कम किराए पर सफर करना चाहते हैं तो कैटरिंग सर्विस को इंकार कर ​दीजिए आपका किराया कम हो जाएगा। इससे पहले आप खाना लें या ना लें आपको उसका भुगतान अदा करना ही पड़ता था परंतु अब यह बाध्यता नहीं रहेगी। जून माह से नई दिल्ली से चलने वाली शताब्दी, राजधानी श्रेणी की तीन ट्रेनों में इस परिवर्तन की ट्रायल करने की तैयारी भी उत्तर रेलवे ने कर ली है।

  • इसलिए कर रहे बदलाव
  • रेलवे बोर्ड से जुड़े अधिकारियों का तर्क है कि शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस में कई यात्री खाने की गुणवत्ता को लेकर खाना नहीं लेते। जबकि उन्हें भुगतान पूरा करना पड़ता है। ऐसे में ठेकेदार को फायदा हो जाता है, क्योंकि उसे तो पूरा पैसा मिलता है।
  • जब कैटरिंग सर्विस की अनिवार्यता खत्म हो जाएगी तो ठेकेदार को यह फिक्र रहेगी कि अगर खाने की गुणवत्ता से समझौता किया तो यात्री खाना नहीं खाएंगे। इससे खाने की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। 
  • ऐसे यात्री जिनका उपवास है या जो विभिन्न कारणों से बाजार का भोजन नहीं खाते, फायदा होगा। 
  • यात्रियों को 130 रुपए अतिरिक्त नहीं देंगे होंगे, जिससे यात्रियों की संख्या भी बढ़ जाएगी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!