इंदौर। शहर में पेयजल संकट को देखते हुए प्रशासन ने पानी के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगा दी है। कलेक्टर पी. नरहरि ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वाहनों के सर्विस स्टेशन या वाहन धोने के केंद्रों की जांच की जाए। कहीं पर भी पीने के पानी का उपयोग गाड़ी धोने या अन्य व्यावसायिक उपयोग में पाए जाने पर संबंधित संस्थान का नल कनेक्शन तत्काल काटा जाए। कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार से अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस, नगर निगम, स्थानीय संस्थाओं के अधिकारियों के साथ लगातार जांच करने के निर्देश दिए हैं।इंदौर में पानी के व्यावसायिक उपयोग पर प्रतिबंध
April 28, 2016
इंदौर। शहर में पेयजल संकट को देखते हुए प्रशासन ने पानी के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगा दी है। कलेक्टर पी. नरहरि ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वाहनों के सर्विस स्टेशन या वाहन धोने के केंद्रों की जांच की जाए। कहीं पर भी पीने के पानी का उपयोग गाड़ी धोने या अन्य व्यावसायिक उपयोग में पाए जाने पर संबंधित संस्थान का नल कनेक्शन तत्काल काटा जाए। कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार से अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस, नगर निगम, स्थानीय संस्थाओं के अधिकारियों के साथ लगातार जांच करने के निर्देश दिए हैं।| भोपाल समाचार से जुड़िए |
| कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
| X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com |
| जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289 |