वरमाला के बाद भाग गई दुल्हन

जबलपुर। शादी के मामले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसमें जयमाला होने के बाद जब बात फेरे की आई तो दुल्हन गायब हो गई। दुल्हन की सहेलियों का कहना था कि दुल्हन ने पहले दूल्हे की शक्ल ठीक से नहीं देखी थी, लेकिन जब जयमाला हुई तो उसे दूल्हे की शक्ल पसंद नहीं आई। उसने तुरन्त निर्णय ले लिया कि किसी भी हालत में वह धनवंतरी नगर के इस युवक के साथ फेरे नहीं लेगी। वह चुपचाप छत पर अंधेरे में छिप कर बैठ गई, रात करीब साढ़े 12 के लगभग जब दुल्हन की खोजबीन उसके घर वालों ने शुरू की तो पता चला कि वह गायब है, उसके बाद तो खलबली मच गई। बेचारे घराती आसपास के क्षेत्र में दौड़े, लेकिन उसका जब कहीं पता नहीं चला तो उसकी सहेलियों से बातचीत की गई।

दुल्हन को दूल्हा बिल्कुल भी पसंद नहीं था
सहेलियों ने सुराग दिया कि दुल्हन को दूल्हा बिल्कुल भी पसंद नहीं था, इसलिए दुल्हन कहीं चली गई है। इस बात की खबर जब रात डेढ़ बजे के करीब बारातियों को मिली तो वे आक्रोश में आ गए तथा गाली-गलौज का दौर शुरू हो गया। दूल्हे के रिश्तेदार रामपुर चौकी भी पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें सुबह आने का कहा। देर रात तक चले हंगामे के बाद सुबह करीब 11 बजे वर पक्ष के अलावा दुल्हन और उसके पिता भी रामपुर चौकी पहुंचे और फिर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से दी गई शिकायत वापस ले ली गई।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !