भोपाल: 3 महीने तक रेप करता रहा मुंहबोला मामा

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक मुंहबोले मामा ने अपनी भांजी को अगवा कर उसके साथ तीन महीने तक रेप किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हबीबगंज पुलिस के अनुसार, अंबेडकर नगर में रहने वाले निजी कंपनी के कर्मचारी ने 19 साल की अपनी मुंहबोली भांजी को तीन महीने पहले अपने जाल में फांसते हुए अगवा कर लिया था। इस दौरान आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। 

10वीं की प्रायवेट पढ़ाई कर रही पीड़िता को आरोपी कोचिंग क्लास के बाहर से झांसा देकर अपने साथ इंदौर लेकर गया और कुछ दिन पहले ही उसके भोपाल लौटने पर पीड़िता के परिजनों को अपनी बेटी के बारे में सुराग लगा था। इसके बाद परिजनों ने उसे आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया।

परिजनों ने पहले ही हबीबगंज थाने पर अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब उसके बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और रेप की धारओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पहले से शादीशुदा होने के साथ ही दो बच्चों का पिता भी है। बताया जा रहा है कि केस दर्ज होने के बाद आरोपी अपने घर से फरार हो गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!