
मामला मरीमाता थाना क्षेत्र के महलगांव का है। यहां छह साल की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान 12 साल के दो बच्चे उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ एक सूने कमरे में लेकर गए। यहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान एक महिला ने उन्हें गलत काम करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद वहां काफी भीड़ जमा हो गई। लड़की के परिजन दोनों को पकड़कर पुलिस थाने ले गए। बताया जा रहा है कि दोनों ने पुलिस अफसरों के सामने बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात कबूल कर ली है।