MPPSC: साक्षात्कार की तिथि में परिवर्तन

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2015 की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले ऐसे आवेदक जिन्होंने आवेदन देकर अपनी साक्षात्कार तिथि में परिवर्तन चाहा है, उनके आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उनकी साक्षात्कार की तिथि में परिवर्तन किया गया है। शेष परीक्षार्थियों की साक्षात्कार तिथि यथावत रहेगी।

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2015 की मुख्य परीक्षा 12 अप्रैल,2016 से 21 अप्रैल, 2016 तक आयोजित की जाना निश्चित की गयी है। इसके मद्देनजर राज्य सेवा परीक्षा-2013 के साक्षात्कार में सम्मिलित ऐसे आवेदक जो राज्य सेवा परीक्षा-2015 की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं तथा जिन्होंने साक्षात्कार तिथि में परिवर्तन हेतु आवेदन दिया है उन समस्त आवेदकों के अभ्यावेदनों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उनका साक्षात्कार जून,2016 में आयोजित किया जायेगा। निर्धारित तिथि अलग से प्रकाशित की जायेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!