कर्मचारी पात्रता परीक्षा में गलत सवाल

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र भोज मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए रविवार को आयोजित कर्मचारी पात्रता परीक्षा में गलत सवाल पूछे जाने की शिकायत सामने आई है। सवाल था कि मध्यप्रदेश में चीते किस स्थान पर पाए जाते हैं। जवाब के लिए चार विकल्प दिए गए थे जिसमें भोपाल, कान्हा, इंदौर व ग्वालियर शामिल थे। जबकि हकीकत में प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में अब चीते नहीं पाए जाते हैं। भारतीय प्रजाति के चीते काफी पहले विलुप्त घोषित किए जा चुके हैं। इस सवाल पर परीक्षार्थियों ने अापत्ति जताई है। 

विवि द्वारा कुल 38 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित इस पात्रता परीक्षा में 4475 उम्मीदवार शामिल हुए थे। पेपर में मौलिक सूझ-बूझ, सामान्य जागरूकता, मप्र का सामान्य ज्ञान और समसामयिकी से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे। लेकिन चीते से संबंधित सवाल पर बनी असमंजस की स्थिति के कारण परीक्षार्थियों को सही उत्तर के लिए कान्हा का विकल्प भरना पड़ा। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अविभाजित मप्र में चीता आखिरी बार 1947 में कोरिया जिले में देखा गया था। उधर, विवि के डायरेक्टर डॉ. प्रवीण जैन का कहना है कि अगर प्रश्न गलत है तो इसे हटाकर बाकी के 99 प्रश्नों में से मूल्यांकन किया जाएगा। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!