इसलिए बहक जातीं हैं इंडियन हाउस वाइफ्स

नई दिल्ली। अकसर ऐसी खबरें सामने आतीं हैं कि शादीशुदा महिला ने गैर-मर्दों से शारीरिक संबंध बनाए या इस कारण कहीं कोई कत्ल हो गया। भारतीय समाज के लिए ऐसी खबरें अच्छी तो नहीं हैं, लेकिन कभी यह जानने की कोशिश की गई कि आखिर ऐसा होता ही क्यों है? कोई भी महिला या पुरुष अपने जीवनसाथी को क्यों धोखा देता है? इन सबके पीछे कई कारण हो सकते हैं।

पश्चिमी सभ्यताओं का प्रभाव
पश्चिमी देशों में अधिकांश युवक-युवती शादी के पहले ही सेक्स आनंद प्राप्त कर चुके होते हैं। वहां स्त्री-पुरुष एक को छोड़कर दूसरे के साथ शादी कर लेते हैं। उनके वैवाहिक संबंध भी थोड़े दिनों में ही टूट जाते हैं। फर्क इतना है कि वे लोग इस तरह के नाजायज संबंध को उछालते नहीं हैं। इस तरह के संबंधों का भारत जैसे देशों में आना अपने आप में स्त्री को दूसरे पुरुष के पास जाने के लिए उत्साहित करता है।

पैसे की ललक और चाह
पैसे की ललक और चाह में भी महिलाएं किसी अमीर शख्स से नाजायज संबंध बनाने के लिए तैयार हो जाती हैं। पति द्वारा उनकी इच्छाएं पूरी न कर पाना, कम आय की वजह से ऐशोआराम की जिंदगी न दे पाने की वजह से महिलाएं बाहर किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध बनाने को भी तैयार हो जाती हैं।

समान उम्र में शादी न होना
किसी भी लड़की की शादी समान उम्र के लड़के से न करना एक बहुत बड़ी समस्या है। लड़की की शादी चाहे छोटे उम्र के लड़के से हो या अधिक बड़े उम्र के लड़के से दोनों ही स्थिति में लड़की ही परेशान होती है। अयोग्य शादी के कारण पुरुष को तो सेक्स से संतुष्टि मिल जाती है, लेकिन स्त्री को सेक्स से संतुष्टि नहीं मिलती।

अकेलापन
कई बार पति के साथ नहीं होने के कारण महिला अकेलापन महसूस करती हैं। कई बार पार्टनर काम के सिलसिले में देश से बाहर होते हैं। पार्टनर के अकेलेपन को दूर करने के लिए वह बाहर सहारा ढूंढती हैं।

आपसी-अनबन
हर पति-पत्नी में लड़ाई होती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा लड़ाई रिश्ते को खराब करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यदि दोनों की आपस में बिल्कुल नहीं बनती तो दोनों संबंध बनाने से भी कतराएंगे। इस हालात में महिलाएं बाहर रिश्ता बनाना चाहेंगी। कई बार वे ऐसा कर भी लेती हैं।

सेक्स में अंसतुष्टि
कई बार महिलाएं अपने पति के साथ यौन संबंधों से संतुष्ट नहीं होतीं। इस बात को वह खुलकर पति को नहीं बोल पातीं। इस कारण भी वह बाहर की और भागती है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!