पाकिस्तानी सेना द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व नौसेना अधिकारी के मंगलवार को जारी किए गए एक वीडियो का भारत ने करारा जवाब दिया है। वीडियो में कथित रॉ एजेंट बताया जा रहा यह अधिकारी बलूचिस्तान और कराची में आतंक फैलाने की बात कबूल रहा है। भारत ने इस पर जवाब देते हुए कहा है कि वीडियो में पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव से जबरन कबूल करवाया जा रहा है और गलतबयानी के लिए निर्देशित किया जा रहा है।
भारत पहले ही इस बात को नकार चुका है कि जाधव का रॉ से कोई लेनादेना नहीं है। वह एक पूर्व नौसेना अधिकारी रहा है, जो अब ईरान में कारोबार करता है। वहीं इससे पहले पाक सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल असीम बाजवा ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि जाधव अब भी भारतीय नौसेना का अधिकारी है। वह 2022 तक रिटायर होगा। उन्होंने बताया कि इस्लाम कबूलने के बाद जाधव ने गडानी में स्क्रैप डीलर के तौर पर काम किया।