बेरंग हो सकती है अध्यापकों की होली, वंटन हुआ खत्म

Updesh Awasthee
मंडला। जिले में कार्यरत कई अध्यापकों की होली फरवरी माह का वेतन न मिल पाने के कारण बेरंग हो सकती है। राज्य अध्यापक संघ के जिला शाखा अध्यक्ष ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मार्च क्लोजिंग के चलते कई आहरण संवितरण अधिकारियों ने फरवरी माह का अध्यापकों, संविदा शिक्षकों और अतिथियों का वेतन आहरण नहीं कर सकें हैं। 74 हेड में सेण्ट्रल सर्वर में वेतन आवंटन समाप्त हो जाने के कारण वेतन देयक कोषालय में नहीं लिये जा रहे हैं। संघ ने सहायक आयुक्त डाॅ संतोष शुक्ला से मांग की है कि आवंटन शीघ्र उपलब्ध कराया जावे ताकि होली के पूर्व वेतन भुगतान हो सके।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!