ब्रिटेन। ऑफिस में गॉसिप करना अच्छा होता है। खासतौर पर यदि कर्मचारी अपनी लव लाइफ और वीकेंड की छुट्टी पर प्लान के बारे में गॉसिप कर रहे हों। हालांकि, इस गॉसिप में ऑफिस पॉलिटिक्स को हतोत्साहित करना चाहिए। यह कहना है सालफोर्ड यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट गुरुज का।
उन्होंने 350 से अधिक कर्मचारियों से सवाल जवाब कि वे ऑफिस में काम करने के दौरान कितनी गॉसिप करते हैं और वे इस दौरान वे क्या बातें करते हैं। अलग-अलग 26 कंपनियों से आने वाले पुरुष और महिलाओं ने अपने साथी कर्मचारियों के बारे में भी इस अध्ययन के दौरान बताया।
इस सवाल जवाबों में यह भी शामिल था कि इन लोगों ने अपने साथी कर्मचारियों के बारे में अधिक आलोचना की या वे एक टीम मेंबर के रूप में काम कर रहे थे। इन जवाबों से यह पता किया गया कि वे अपने काम की कितनी निंदा कर रहे थे। यह अहम है क्योंकि काम से थके हुए कर्मचारियों की उत्पादकता कम होती है।
रिसर्च प्रोफेसर किर्क चांग ने कहा कि कर्मचारियों की निंदा करने की प्रवृत्ति संस्थान और वहां के मैनेजर्स के बारे में उनके नकारात्मक दृष्टिकोण को बताती है। इन कर्मचारियों का मानना है कि उनके मैनेजरों में एकता की कमी है और वे उनकी मेहनत और समय का फायदा उठाते हैं।