छात्रा का टीचर संग अश्लील वार्ता वाला आडियो वायरल, आत्महत्या

Updesh Awasthee
हरियाणा। सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कियों पर किस तरह से अत्याचार किए जाते हैं, इसका एक और उदाहरण भिवानी में रविवार को सामने आया. यहां के हालुवास गांव की एक छात्रा का अश्लील ऑडियो वॉट्सऐप पर वायरल हो गया. शर्म के मारे लड़की ने जान दे दी. इस ऑडियो को छात्रा के तीन शिक्षकों ने मिलकर वायरल किया है, जिसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बताया जा रहा है कि भिवानी जिले के गांव हालुवास में दसवीं की छात्रा ने स्कूल के गणित के शिक्षक पर फोन पर बातचीत की थी. आरोप है कि इस बातचीत में छात्रा और शिक्षक अश्लील बातें कर रहे हैं. इस ऑडियों में चार अध्यापको के नाम है, जिसमें चारों अध्यापक की संलिप्ता दर्शायी जा रही है.

छात्रा व अध्यापक का यह ऑडियो कुछ समय पुराना जरुर है जब वह छात्रा उक्त स्कूल में पढ़ती है. अब यह ऑडियो वायरल हुआ तो बताया जा रहा है ग्रामीण एकत्रित हुए ओर उन्होंने स्कूल में पहुंच कर एक अध्यापक की तो जमकर पिटाई भी की है.

ग्रामीणों ने कहा कि चार अध्यापक लड़कियों के साथ अश्लील बाते कर रहे थे. ग्रामीणों का कहना हे कि चारों को बर्खास्त किया जाना चहिए. वही ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने मास्टर से पूछा तो उसने कबूल किया है कि छात्रा के हाथ पर मोबाईल नबंर लिखा था. ग्रामीणों ने लिखित में शिकायत जिला मोलिक शिक्षा अधिकारी को दी है. ऑडियो वायरल होने के बाद से छात्रा काफी परेशान थी. इसी परेशानी में उसने रविवार को फंदे पर झूलकर जान दे दी. थाना प्रभारी उदमी राम ने बताया कि एक आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी के तीन लोगों की तलाश जारी है.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!