सुनील पाटीदार। मप्र में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी की हड़ताल आज भी जारी रहेगी। इसके चलते ग्रामीण इलाके की स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पढ़ रहा है। फिर भी सरकार सुध लेने को तैयार नही है। ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। अधिकतर हॉस्पिटल पर संविदा स्टाफ होने के कारण असुविधा हो रही है। फिर भी शासन अपनी मस्ती में मस्त हैं। कर्मचारी अपना हक मांग रहे है 15 साल से ज्यादा हो गए है संविदा पर काम करते करते। न सेलेरी बड़ी न रेगुलर हुए।
आखिर क्या स्वास्थ्य सेवा देना हम संविदा कर्मचारियो के लिए अभिशाप बन चुका है क्योंकि काम सभी करो फिर भी रेगुलर नही है। चूंकी सभी जानते है के संविदा स्वास्थ्य महकमे के बिना शासन अपनी कोई सही योजना नागरिक तक नही पहुच सकती फिर भी शासन हमारी उपयोगिता को नकार रहा है। इस बार तो आर पार है या तो रेगुलर करदो या प्रदेश के सभी सविदा स्टाफ (350000 ) को हटा दो। क्योंकि सभी ने ठान लिया है रेगुलर कर दो नही तो हड़ताल जारी रहेगी।