Veerendra Patel | व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 5 अप्रैल 2015 को सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत राज्यशिक्षा केंद्र भोपाल विभाग के लिए लेखापाल की 2208 पद पर परीक्षा ली गई। जिसका परिणाम 8 जुलाई 2015 को घोषित किया गया था। परिणाम घोषित हुऐ 8 महीने हो गए हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होंने कि तारीख से लेकर मार्च 2016 तक नियुक्ति को लेकर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जबकि मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत परीक्षा परिणाम घोषित होने की दिनांक से 3 महिने के अंदर नियुक्ति करना अनिवार्य है। सफल अभ्यर्थियों द्वारा राज्य शिक्षा केंद्र के अधिकारियों से नियुक्ति को लेकर जानकारी मांगने पर गोल-मोल जवाब देकर टाल दिया जाता है।
उपरोक्त विषय को लेकर सभी मंत्रियों एवं अधिकारियो को ज्ञापन दिया लेकिन कुछ नही हुआ। जिससे सभी सफल अभ्यर्थियों में आक्रोश व्याप्त है। अगर इन 2208 पदों कि जरूरत नहीं थी तो परीक्षा क्यो ली। इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं हमें अपना हक चाहिए या फिर जिम्मेदारो कि आँखें तभी खुलेंगी जब कुछ गलत हो जायगा।