राधौगढ़ के राजा साहब एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह अब दादा बन गए हैं। उनकी बहू सृजाम्या ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। दिग्विजय ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपनी ट्वीट में लिखा, 'मेरे बेटा जयवर्धन एक बेटे का पिता बन गया है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।
दिग्विजय के बेटेे जयवर्धन, मध्यप्रदेश के राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक हैं। उनकी और सृजाम्या की शादी 19 मई 2015 को हुई थी। दिग्विजय सिंह की बहू सृजाम्या, पश्चिमी बिहार के चंपारण के डुमरिया राज्य के पूर्व राजा और विधायक रणविजय शाही की पौत्री है। सृजाम्या के पिता राजद के विधायक भी रह चुके हैं।