कर्ज़ के मर्ज़ का टीका है, सरकार !

राकेश दुबे@प्रतिदिन। बड़ी विडम्बना है | कुछ सौ रूपये के कर्ज़ की अदायगी न करने वाले किसान के बर्तन तक नीलाम कर देती है, सरकार तो वो मौत को गले लगा लेता है | कई छोटे व्यापारी और किसान कर्ज़ न चुका पाने के कारण आत्म हत्या कर लेते हैं | और हजारों करोड़ का कर्ज डकारने के बाद विजय माल्या और उस जैसे कई शातिर देश छोड़ कर बाहर जाने में सफल होते हैं | क्योकि वे कर्ज़ के मर्ज़ से उबरने का सरकारी टीका लगवा चुके होते हैं | अब तो सरकार सहित सब जान गये है किदेश के 17 बैंकों को करीब 9000 करोड़ की चपत लगाने वाले बिजनेसमैन विजय माल्या ने कि 2 मार्च को विदेश भागने के लिए नरेश गोयल की जेट एयरवेज फ्लाइट में सफर किया |एयरपोर्ट पर उसने करीब 11 लगेज बैग के साथ चेक इन किया था| विजय माल्या का एक मकान इंग्लैंड के एक छोटे से गांव टिवेन में है। सबसे बड़ी बात वे भारत की राज्य सभा का सदस्य है, उसकी पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल [आई एन डी] है |

हर्टफोर्डशायर में सेंट अलबंस के निकट टिवेन गांव स्थित माल्या के विशाल बंगले का नाम ‘लेडीवॉक’ है। लंदन से सड़क मार्ग से यहां एक घंटे में पहुंचा जा जा सकता है।ऐसा कहा जा रहा है कि यूबी ग्रुप के चेयरमैन व राज्यसभा सदस्य माल्या इसी सप्ताह के शुरू में यहां आ गया था । यह बंगला 30 एकड़ में फैला है। भारत में माल्या के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है। उस पर आरोप है कि उन्होंने विभिन्न बैंकों से 9,000 करोड़ रपये से अधिक का कर्ज लिया और लौटने में असफल रहा |देश के उच्चतम न्यायालय ने माल्या को भारत लौटने का जो नोटिस जारी किया है वह लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के जरिए उसे पहुंचाया जाएगा।भारतीय उच्चायोग ने हालांकि, इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है। माल्या ने पिछले महीने संकेत रहा था कि वह ब्रिटेन जाना चाहता है . वो अपना परिवार पहले ही वहां भेज चुका था |

इस सब के बावजूद देश के संसद इस बात पर बहस कर रही है , उसे कर्जा किस सरकार के समय मिल था | माल्या ही नहीं उस जैसे कई और बड़े धनपशु अपनी सम्पत्ति से कई गुना अधिक कर्जा लिए बैठे हैं | केंद और राज्य सरकार उन्हें सुरक्षा का टीका लगा चुकी है | ये भी किसी दिन ललित मोदी और माल्या हो जायेंगे | “सबका साथ और सबका विकास” का नारा देने वालो कर्ज़ के मर्ज़ का कोई सस्ता टीका खोजो जिससे कुछ किसान कुछ छोटे व्यापारी जी सकें |
  • श्री राकेश दुबे वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार हैं।       
  • संपर्क  9425022703       
  • rakeshdubeyrsa@gmail.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!