भोपाल। राज्य शासन ने बुधवार को निगम-मंडल और प्राधिकरण के 10 अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा देने संबंधी आदेश जारी कर दिए। नागरिक आपूर्ति निगम में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों ही राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त होंगे।
नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष डॉ. हितेष वाजपेयी को नियुक्ति के समय सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया था, लेकिन बाद में उनका दर्जा राज्यमंत्री का कर दिया गया। अब निगम के उपाध्यक्ष देशराज सिंह परिहार को भी राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।
परिहार के अलावा एसके मुद्दीन उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम, ओम यादव अध्यक्ष भोपाल विकास प्राधिकरण, डॉ. विनोद मिश्रा अध्यक्ष जबलपुर विकास प्राधिकरण, रघुनंदन शर्मा उपाध्यक्ष खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, अवधेश नायक उपाध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम, जगदीश अग्रवाल अध्यक्ष उज्जैन विकास प्राधिकरण, विजय बहादुर सिंह बुंदेला उपाध्यक्ष बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण, महेंद्र यादव उपाध्यक्ष बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण एवं अभय चौधरी अध्यक्ष ग्वालियर विकास प्राधिकरण को भी राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।