
पथरिया से करीब 11 किलोमीटर दूर है गांव सूखा। यहां के निवासी वृंदावन अहिरवार(40) के घर में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे भीषण विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद वृंदावन का पक्का मकान ढह गया। उस वक्त घर के अंदर वृंदावन के अलावा उसकी पत्नी शीला(35) और मां राजप्यारी(55) मौजूद थीं। आसपास के लोगों ने जेसीबी की मदद से मलबे को हटाकर तीनों को बाहर निकाला लेकिन राजप्यारी को नहीं बचाया जा सका। दम्पती को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही थी कि विस्फोट गैस सिलेंडर फटने से हुआ होगा, लेकिन मलबा हटाने पर सिलेंडर सही-सलामत मिला। अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है कि, यह विस्फोट कैसे हुआ।