RGPV: पुलिस को धकियाते कुलपति कक्ष में घुस गए

Updesh Awasthee
भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय। मंगलवार सुबह 11.30 बजे। एबीवीपी के 70-80 कार्यकर्ता कुलपति कार्यालय के सामने जमा हुए। मुद्दा था, छात्रों की समस्याएं वीसी को बताना। मौजूद पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्हीं से भिड़ गए। पुलिस को धकेलकर कुलपति के कक्ष में घुस गए। ऑफिस का फर्नीचर भी यहां-वहां गिराया। फर्श पर ही धरना देकर बैठ गए। करीब आधे घंटे तक नारेबाजी और हंगामे का तमाशा चलता रहा। इसके बाद कुलपति पीयूष त्रिवेदी आए। छात्रों की बात सुनी। आश्वासन दिया। तब शांत हुए। 

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा एक ओर जहां उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लापरवाही बरती जा रही है वहीं कॉलेजों में छात्रों से जबरन फीस वसूली जा रही है। मूल्यांकन में लगातार हो रही गड़बड़ी पर तत्काल रोक लगाएं। चैलेंज करने पर छात्रों को सही उत्तर पुस्तिका दिखाएं और अधिकारी अपना व्यवहार सही रखें। कॉलेज द्वारा वसूली जा रही अतिरिक्त फीस पर लगाम लगाएं। छात्रों से प्रत्येक सेमेस्टर में रजिस्ट्रेशन के नाम पर जो पैसा वसूला जा रहा है उसे बंद कराएं। कॉलेज द्वारा छात्रों के फॉर्म फारवर्ड न करने से उनका कॅरियर दांव पर लग रहा है। इस व्यवस्था पर रोक लगाई जाए। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!