सेंट्रल स्कूलों में एडमिशन के लिए गाइडलाइन

Updesh Awasthee
भोपाल। केंद्रीय विद्यालयों में पहली क्लास के लिए प्रवेश प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू होगी। केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने इसकी गाइडलाइन जारी कर दी है। इसी तारीख से एडमिशन फॉर्म मिलना शुरू हो जाएंगे। संगठन ने यह भी साफ किया है कि दूसरी से दसवीं क्लास तक कोई प्रवेश नहीं दिया जाएगा। लेकिन, मार्च में परीक्षा होने के बाद सीटें खाली रहने की स्थिति में इन कक्षाओं में प्रवेश दिया जा सकेगा। राजधानी में संचालित चार केन्द्रीय विद्यालयों में 600 सीटें हैं। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में पहली कक्षा के लिए 160 सीटें निर्धारित हैं। आरटीई के अंतर्गत गरीब बच्चों के नि:शुल्क प्रवेश हेतु 25 प्रतिशत सीटें लाटरी के माध्यम से भरी जाएंगी। शेष सीटों पर छात्रों को टेस्ट से प्रवेश किया जाएगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!