भोपाल। मई 2016 में आयोजित होने वाली 'राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा' के तहत सेंट्रल लाइब्रेरी द्वारा शुरू की गई 'PSC एप्रोच वर्कशॉप' की सीरीज में दूसरा लेक्चर रविवार आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे सेंट्रल लाइब्रेरी में आयोजित होने वाली इस वर्कशॉप में भोपाल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल स्टूडेंट्स को PSC एग्जाम क्रेक करने के तरीके बताएंगे। इस ओपन वर्कशॉप में कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता इसके लिए किसी पूर्व रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है।- कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है-
- कार्यक्रम - MPPSC एप्रोच वर्कशॉप।
- दिनांक - 21 फरवरी 2016 रविवार।
- समय - सुबह 11 बजे।
- स्थान - सेंट्रल लाइब्रेरी भोपाल।
- विषय - MPPSC की तैयारी कैसे करें।
- वक्ता - राजेश सिंह चंदेल (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल)।
- किन विषयों पर चर्चा होगी-
- PSC परीक्षा के प्रश्नों का स्तर क्या होता है।
- इस परीक्षा के लिए आदर्श रीडिंग मटेरियल क्या है।
- परीक्षा की तैयारी कैसे शुरू की जाए।
- तैयारी के दौरान कैसे पढ़ा जाए।
- नोट्स कैसे बनाएं जाए।
- महत्वपूर्ण चीजों को याद कैसे रखा जाए।
- इन सेवाओं में आने के लिए व्यक्तित्व में क्या परिवर्तन किया जाए।
- PSC ऑफिसर में क्या एप्रोच/ स्किल होना जरूरी है ।