भोपाल। सरकार ने 2000 बैच के आईएएस अफसरों को सचिव वेतनमान पद पर पदोन्नत कर दिया है। इसमें 14 अफसर शामिल हैं। इन सभी की पदस्थापना में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसी तरह 2003 बैच के 13 अफसरों को प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत किया है। 2000 बैच में पदोन्नत होने वाले अफसरों शोभित जैन, विवेक कुमार पोरवाल, संदीप यादव, कवींद्र कियावत, सुनीता त्रिपाठी, मनोहर लाल दुबे, रेणू पंत, शिवनारायण रूपला, जयश्री कियावत, सुरेंद्र पाल सिंह सलूजा, सुरेंद्र कुमार उपाध्याय, नीरज दुबे, कैलाशचंद्र जैन और रेनू तिवारी शामिल हैं।
2003 बैच के अधिकारियों में संजय गोयल, निशांत वरवड़े, ज्ञानेश्वर बी पाटिल, शैलेंद्र कियावत, राजीव चंद्र दुबे, रविकांत जैन, प्रमोद कुमार गुप्ता, पन्नालाल सोलंकी, अरुण कुमार तोमर, नरेश कुमार पाल, निसार अहमद, शिवनारायण सिंह चौहान और राजाभैया प्रजापति शामिल हैं।