प्रभारी कलेक्टर और अपर कलेक्टर के खिलाफ FIR

Updesh Awasthee
आलीराजपुर। प्रभारी कलेक्टर शीलेंद्र सिंह और अपर कलेक्टर टी. एन. सिंह पर के खिलाफ कोतवाली थाने पर केस दर्ज हुआ है. दोनों अफसरों पर दो सरकारी कर्मचारियों को शारीरिक और जाति के आधार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है.

केरु किराड और आनंद पांडे नाम के दो कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर यह केस दर्ज हुआ है. दोनों ने आरोप लगाया था कि रतलाम लोकसभा उपचुनाव के दौरान प्रभारी कलेक्टर शीलेंद्र सिंह और अपर कलेक्टर टी.एन. सिंह ने उनके साथ मारपीट की थी.

यह मामला 24 नवंबर 2015 का था. इस दिन मतगणना के दौरान किसी बात पर अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया था. विवाद बढ़ने पर दोनों अफसरों पर कर्मचारियों से मारपीट करने का आरोप लगा था. कोतवाली पुलिस ने ढाई महीने बाद इस मामले में दोनों के खिलाफ मारपीट और एससी और एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!