लालू के विधायक ने नाबालिग से किया रेप

Updesh Awasthee
बिहार। सत्तारूढ़ महागठबंधन की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही. एक बार फिर से सरकार में शामिल सबसे बड़े दल यानि राजद के एक विधायक पर रेप का आरोप लगा है.

नवादा से राजद के दबंग विधायक राजबल्लभ यादव पर नाबालिग से रेप करने का आरोप लगा है. इस रेप के मामले में विधायक को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम नवादा रवाना हो गई है. सेंट्रल रेंज के डीआईजी शालीन ने विधायक की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए हैं. डीआईजी ने बताया की जांच के दौरान जो बाते सामने आई है उसके मुताबिक विधायक दोषी पाए गए हैं. पीड़िता को जब पुलिस ने बगैर नाम लिए विधायक का घर और फोटो दिखाया तो उसने उनकी पहचान कर ली. 

6 फरवरी को नालंदा में एक महिला के माध्यम से नाबालिग को विधायक ने अपने पास बुलाया था. महिला के माध्यम से विधायक तक पहुंची नाबालिग लड़की के साथ अधेड़ उम्र के विधायक राजबल्लभ ने रेप किया. 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!