बेटी से छोटी लड़की से शादी के लिए इन्हे चाहिए सरकारी मदद

Updesh Awasthee
हरदा। एक रोचक मामला सामने आया है। यहां रहने वाले 70 साल के राजाराम को अपने से करीब 50 साल छोटी युवती (22) से प्रेम हो गया है। वे दोबारा धूम-धाम से उस युवती से विवाह करना चाहते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वो विवाह कर लें। लिहाजा उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देकर सरकारी मदद की डिमांड की है। 

आवेदन देखकर प्रभारी कलेक्टर भी रह गए हैरान
हरदा जिले में हर बार की तरह इस मंगलवार भी जनसुनवाई चल रही थी। कलेक्टर श्रीकांत बनोठ की गैरमौजूदगी में अपर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें हरदा के दूध डेयरी इलाके में रहने वाले राजाराम ने सरकारी मदद के लिए आवेदन दिया। जब उन्होंने सरकारी मदद का कारण देखा तो वो भी हैरान रह गए। राजाराम ने लिखा था कि उनकी पत्नी का दस साल पहले बीमारी से देहांत हो चुका है। अब उन्हें एक युवती से प्रेम हो गया है। युवती भी उनसे प्रेम करती है। दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन उनके पास रुपए नहीं होने से वे ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। राजाराम ने बताया कि युवती से उसकी मुलाकात एक कार्यक्रम में हुई थी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ती चली गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!