सट्टे के रट्टे में शिवराज पर उठी उँगली

Updesh Awasthee
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा गृह मंत्रालय की समीक्षा बैठक में प्रदेश के गृहमंत्री और समूचे प्रदेश के राजनैतिक दलों के वरिष्ठ, सम्मानित और बेबाक राजनेता बाबूलाल गौर द्वारा अशोका गार्डन क्षेत्र में चल रहे सट्टे की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गृहमंत्री से जानना चाहा है कि वे अपने साहसिक राजनैतिक चरित्र के अनुरूप अब इसे सार्वजनिक करें कि उक्त क्षेत्र में सट्टा व्यवसाय कौन कर रहा है, उसे किस प्रभावी भाजपा नेता का राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है और राजधानी की पुलिस उसके समक्ष आत्मसमर्पण की मुद्रा में क्यों खड़ी हुई है?

श्री मिश्रा ने कहा कि आश्चर्य तो इस बात का है कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हो रही समीक्षा बैठक में गृह मंत्रालय के असहाय मुखिया इस गंभीर मुद्दे को जवाबदार पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उठा रहे हैं और बैठक में अधिकारियों को ‘‘आप डंडा क्यों नहीं चला रहे हैं’’ कहने वाले मुख्यमंत्री इस गंभीर मसले पर गृहमंत्री से अलग से चर्चा करने की बात कहकर टाल रहे हैं। मुख्यमंत्री का गृहमंत्री को असहाय बताते हुए उदृत कथन उनकी दोहरी कार्यशैली को भी परिभाषित कर रहा है। लिहाजा, यह जनचर्चा सामने आ रही है कि राजधानी के ही किसी रसूखदार भाजपा नेता के साथ क्या मुख्यमंत्री का भी सट्टा व्यवसाय के संचालन में सहयोग है? 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!