अस्पताल में मरीज की पत्नी के साथ रेप की कोशिश

नागपुर। अब अस्पतालों में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अस्पताल में मरीजों की देखभाल करने वाले कर्मचारी ही अब महिलाओं पर बुरी नजर डालने लगे हैं। सोमवारीपेठ स्थित राज्य कर्मचारी बीमा योजना अस्पताल में एक ऐसी ही घटना सामने आई। नशे में धुत एक कर्मचारी ने शुक्रवार की रात को लाइट बंद कर मरीज की पत्नी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला द्वारा शोर मचाने पर मरीज और उनके परिजनों ने कर्मचारी को पकड़ लिया और 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया, लेकिन पुलिस मामला रफा-दफा करके चली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 फरवरी की रात करीब 11 बजे नशे में धुत अस्पताल का एक कर्मचारी वार्ड क्रमांक 1 पहुंचा। उसने वार्ड की लाइट बंद कर दी। इसके कुछ देर बाद कर्मचारी ने नाइट लैम्प जलाई। रात करीब 11.30 बजे वह अस्पताल में भर्ती एक मरीज की पत्नी के बिस्तर पर जा पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

महिला ने इसका प्रतिरोध करते हुए शोर मचाया, तो आस-पास के मरीज और कर्मचारी जमा हो गए। कर्मचारी की करतूत की जानकारी जब महिला ने लोगों को बताई, तो सभी ने मिलकर उसे पकड़ लिया और पुलिस को फोन पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही अस्पताल के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। महिला के पति ने डर के कारण इसकी शिकायत नहीं की, जिसकी वजह से मोटर साइकिल से आए दो पुलिस कर्मियों ने मामला वहीं निपटा दिया।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!