भोपाल। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयुक्त सचिव लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक भुवनेश पटेल, अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष एम.एस. परिहार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरूण द्विवेदी एवं संयुक्त सचिव ने आज पंचायत सचिव,सहायक सचिव/मनरेगा अधिकारी कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित रैली एवं धरने में सम्मिलित होकर पंचायत सचिव,सहायक सचिव/मनरेगा अधिकारी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन कर शासन से अपील की है कि इनकी मांगों को पूरा किया जायें।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि यदि इनकी मांगों का निराकरण नही किया जाता है तो आगामी आंदोलन में इन्हें भी मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा में सम्मिलित कर पंचायत सचिव,सहायक सचिव/मनरेगा अधिकारी कर्मचारियों की मांगों के लिये प्रदेश के 7 लाख अधिकारी कर्मचारियों द्वारा भी आंदोलन किया जायेंगा।