अंडरवर्ल्ड से कनेक्ट है करिश्मा ?

Updesh Awasthee
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर ने सुप्रीम कोर्ट से अपने शादी के विवाद से जुड़े मामले को मुंबई से दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग की है. संजय की मानें तो मुंबई में उनको जान का खतरा है. फिलहाल, यह केस बांद्रा (मुंबई) फैमिली कोर्ट में चल रहा है.

संजय कपूर ने अपनी याचिका में कहा है कि अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. संजय के मुताबिक, रवि पुजारी ने उन्हें कहा है कि अगर वे मुंबई में घुसने की कोशिश करेंगे तो वो उन्हें जान से मार देगा. जब से उन्होंने मुंबई कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई है, तभी से उन्हें अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी की ओर से जान से मारने की धमकी मिल रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जस्ट‍िस एके सीकरी की बेंच के सामने संजय के वकीलों ने कहा कि उनके मुवक्क‍िल ने इस बारे में दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल से शिकायत भी की है. सुप्रीम कोर्ट ने संजय कपूर के वकीलों की ओर से दी गई याचिका को मंजूर कर दिल्ली पुलिस से इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!