SPS के अधिकारियों की अदला बदली

Updesh Awasthee
भोपाल। राज्य शासन ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 3 अधिकारी का नया पद-स्थापना आदेश जारी किया है। श्री विजय भागवानी सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी और श्री घनश्याम मालवीय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है। श्री अभिषेक राजन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी के पद पर किये गये स्थानांतरण आदेश को संशोधित करते हुए उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!