भोपाल में रिटायर्ड DSP ने खुद को गोली मार ली

भोपाल। अयोध्या नगर इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक रिटायर्ड DSP ने सोमवार सुबह रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। 

बीमारियों से थे परेशान
अयोध्या नगर के 52 अमृत एन्क्लेव में रहने वाले 62 साल के शालिग्राम सोनाने DSP के पद से दो साल पहले रिटायर हुए थे। रोज की तरह वो सोमवार सुबह टहलने निकले थे। वे अपने साथ अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी जेब में रखकर ले गए थे।

दशहरा मैदान पहुंचकर उन्होंने जेब से रिवॉल्वर निकाली और खुद की कनपटी पर गोली मार ली। इसके साथ ही वे जमीन पर गिर गए। धमाके की आवाज सुनकर वहां टहल रहे अन्य लोग सोनाने के पास पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि शालिग्राम बीमारियों से परेशान चल रहे थे। संभवत: इसी वजह से उन्होंने सुसाइड किया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!