भोपाल। अमरनाथ यात्रा के लिए आवेदन करने वाले यात्रियों के मेडिकल सर्टिफिकेट सरकारी अस्पतालों में निशुल्क बनेंगे। भोपाल में अमरनाथ यात्रा के यात्रियों के मेडिकल सर्टिफिकेट हमीदिया, जेपी, जवाहरलाल नेहरू गैस राहत और काटजू अस्पताल में बनाए जाते हैं। चारों ही संस्थानों में मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए आवेदक से फीस लेने का नियम है। स्वास्थ्य संचालक अस्पताल प्रशासन ने इस नियम से अमरनाथ यात्रियों को छूट देने के निर्देश सभी अस्पताल अधीक्षकों को दिए हैं। अस्पताल अधीक्षकों को यात्रियों के मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के लिए संस्थान में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश दिए हैं। ताकि यात्रा का फार्म भरने वाले आवेदकों को अस्पताल में डॉक्टरों के पास भटकना न पड़े। अमरनाथ यात्रियों का मेडिकल सर्टिफिकेट फ्री बनेगा
January 08, 2016
भोपाल। अमरनाथ यात्रा के लिए आवेदन करने वाले यात्रियों के मेडिकल सर्टिफिकेट सरकारी अस्पतालों में निशुल्क बनेंगे। भोपाल में अमरनाथ यात्रा के यात्रियों के मेडिकल सर्टिफिकेट हमीदिया, जेपी, जवाहरलाल नेहरू गैस राहत और काटजू अस्पताल में बनाए जाते हैं। चारों ही संस्थानों में मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए आवेदक से फीस लेने का नियम है। स्वास्थ्य संचालक अस्पताल प्रशासन ने इस नियम से अमरनाथ यात्रियों को छूट देने के निर्देश सभी अस्पताल अधीक्षकों को दिए हैं। अस्पताल अधीक्षकों को यात्रियों के मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के लिए संस्थान में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश दिए हैं। ताकि यात्रा का फार्म भरने वाले आवेदकों को अस्पताल में डॉक्टरों के पास भटकना न पड़े। | भोपाल समाचार से जुड़िए |
| कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
| X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com |
| जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289 |
Tags