Anand Mishra. वर्ष -2011 मे संविदा शिक्षक वर्ग-3 की भर्ती व्यापम द्वारा आयोजित की गयी थी।जिसमें 12 वी पास अभ्यार्थी परीक्षा में बैठ सकता था। व्यापम द्वारा दी गई नियम पुस्तिका मे D.ed की माँग नहीँ की गई थी। अंको के अनुसार चयन होना था। जिसे देखते हुए 10 लाख से ज्यादा अभ्यार्थी परीक्षा मे शामिल हुए।
लेकिन बाद मे नियम पुस्तिका मे दिए गए नियमों को दरकिनार करते हुए परीक्षार्थियों के साथ धोखा किया गया। केवल D.ed किए हुए अभ्यार्थियों को मान्य माना गया। तथा उन्हीं की नियुक्ति की गई। उन लाखों अभ्यार्थियों के साथ धोखा किया गया जिन्होंने अपने मेहनत के बहुमूल्य पैसों के द्वारा फोर्म भरा तथा परीक्षा में अच्छे अंको से पास हुए। लेकिन बाद में उनके साथ धोखा किया गया। उनके करोड़ों रुपयों का घोटाला किया गया। उनके पैसों का हिसाब कौन देगा तथा उनके अरमानो का क्या जिन्होंने परीक्षा में 105 से अधिक अंक प्राप्त किए फिर भी उन्हें धोखा मिला। अब उनकी नियुक्ति भी होनी चाहिए।
- Anand Mishra
- anandmishra80832@gmail.com