आज अतिथि शिक्षक अपनी मांगो को लेकर हर जिले में सडको पर धरने पर बैठा है,रेली निकाल रहा है,सडको पर झाड़ू लगाकर प्रदर्शन कर रहा है,तो कोई सदबुद्धि यज्ञ कर रहा है,तो कोई कटोरा लेकर भीख मांग रहा है।संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के बेनर तले अतिथि अपनी मांगो को मनवाने के लिए हड़ताल पर है।
परन्तु आज अतिथि शिक्षको को सही दिशा निर्देश और जानकारी का अभाव प्रतीत हो रहा है। जिससे अतिथि शिक्षक असमंजसक की स्तिथि में है। कोई 11 या 12 से पैदल यात्रा करके भोपाल पहुचने की बात कर रहा है। और 15 को भोपाल में प्रदर्शन करने की बात कर रहा है। तो कोई इस बात को अफवाह बताकर 18 को भोपाल आने की बात कर रहा है। अतिथि शिक्षको के मन में संशय की स्थिति तो यह बन रही है कि अभी तक धरना प्रदर्शन या रेली जो भी कार्यक्रम भोपाल में करना है उसके लिए कोई रूप रेखा नजर नहीं आ रही है। स्थान जहा पर भोपाल में अतिथियों को आना है उसका निर्धारण कर किसी को बताया नहीं गया है।
साथ ही साथ इस तरह के साथ ही साथ जिला अध्यक्षों से जब इसके बारे में पूछा जाता है। तो वे भी पुख्ता जानकारी देने में असमर्थ दिखाई दे रहे है या कतरा रहे है।साथ ही साथ व्हाट अप और फेसबुक जैसी सोशल मिडिया साइड पर कई तरह के भोपाल जाने सबन्धित सन्देश प्रसारित किये जा रहे है। जिससे दो तिथि होने से अतिथि शिक्षक गुमराह हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के दो पदाधिकारियों के बीच में मतभेद होने की स्थिति बताई जा रही है। अब इन दोनों अतिथियों के वर्चस्व की लड़ाई में आम अतिथि परेशान हो रहा है।कृपया पदाधिकारी सही और पुख्ता जानकारी देकर सभी को मार्गदर्शित करने का कष्ट करे।
एक अतिथि शिक्षक