भोपाल। राज्य शासन ने स्थानीय बोली (भारिया, बैगा एवं सहरिया जनजाति) में पढ़ाने वाले संविदा शिक्षक वर्ग-3 को डी.एड. पत्राचार पाठ्यक्रम के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिये हैं। शासन द्वारा वर्ष 2008 में स्थानीय बोली में पढ़ाने के लिये एक अतिरिक्त संविदा शिक्षक वर्ग-3 की व्यवस्था की गयी थी। इसमें शिक्षकों द्वारा डाइट के माध्यम से डी.एड. पत्राचार पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया गया था। इनमें से ऐसे शिक्षक, जिन्हें पाठ्यक्रम से पृथक किया गया हो या अन्य किसी कारण से पाठ्यक्रम पूरा नहीं किया हो, तो उन्हें स्थिति स्पष्ट करते हुए आवेदन देना होगा। आवेदन अपर संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र को तत्काल प्रस्तुत करना होगा। आवश्यकता होने पर केन्द्र के दूरभाष क्रमांक 0755-2559671 या 2555016 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। डी.एड. नहीं करने वाले शिक्षकों की स्थिति स्पष्ट करें
January 09, 2016
भोपाल। राज्य शासन ने स्थानीय बोली (भारिया, बैगा एवं सहरिया जनजाति) में पढ़ाने वाले संविदा शिक्षक वर्ग-3 को डी.एड. पत्राचार पाठ्यक्रम के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिये हैं। शासन द्वारा वर्ष 2008 में स्थानीय बोली में पढ़ाने के लिये एक अतिरिक्त संविदा शिक्षक वर्ग-3 की व्यवस्था की गयी थी। इसमें शिक्षकों द्वारा डाइट के माध्यम से डी.एड. पत्राचार पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया गया था। इनमें से ऐसे शिक्षक, जिन्हें पाठ्यक्रम से पृथक किया गया हो या अन्य किसी कारण से पाठ्यक्रम पूरा नहीं किया हो, तो उन्हें स्थिति स्पष्ट करते हुए आवेदन देना होगा। आवेदन अपर संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र को तत्काल प्रस्तुत करना होगा। आवश्यकता होने पर केन्द्र के दूरभाष क्रमांक 0755-2559671 या 2555016 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। | भोपाल समाचार से जुड़िए |
| कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
| X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com |
| जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289 |
Tags