मप्र में छग का ठेकेदार किडनेप !

Updesh Awasthee
नरसिंहपुर। जिले में एक निजी कंपनी का ठेकेदार रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है. पुलिस को ठेकेदार की जीप लावारिस हालत में मिली है. परिजन उसके अपहरण होने की आशंका जता रहे है.

जिले के शाहपुर गांव में शक्कर नदी पर ब्रिज बनाने का काम चल रहा है. इस ब्रिज को बनाने का काम छत्तीसगढ़ की मदनलाल कंपनी को मिला हुआ है. इसी कंपनी का ठेकेदार विनय ठाकुर रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है. विनय ठाकुर की जीप करपगांव और शाहपुर के बीच मिली लावारिस हालत में मिली है. इस वजह से विनय के अपहरण की आशंका जताई जा रही है.

करेली पुलिस ने विनय के लापता होने की सूचना पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विनय की किसी से व्यक्तिगत या काम के सिलसिले में कोई रंजिश या विवाद तो नहीं था. पुलिस ने कंपनी के कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की है. वहीं, विनय की मोबाइल कॉल डिटेल और मोबाइल की आखिरी लोकेशन के आधार पर सुराग जुटाए जा रहे है.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!